प्रशासन व्यापारियों को कमजोर न समझेः रविकांत

मथुरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा की गयी मनमानी और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में समन्वय समिति समस्त व्यापारिक संगठन के नेतृत्व में आज होलीगेट पर व्यापारियों ने धरना देकर अपनी पीड़ा का इजहार किया। धरने को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बुरा बर्ताव किया है। जिला प्रशासन व्यापारियों को कमजोर न समझे। अगर व्यापारियों ने अपने धैर्य का परिचय न दिया होता तो गंभीर घटना घट सकती थी। व्यापारी प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है, चाहे उसे होलीगेट पर जाम लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यापारियों से वार्ता के समय यह आश्वासन दिया था कि व्यापारियों का अहित नहीं किया जायेगा लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने अपनी मनमानी के चलते दुकानों के ऊपर लगे साइबान और नालियों पर ढाई-ढाई फुट ऊंचे लगे पत्थरों को तुड़वा दिया, जबकि उससे कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उन्हांेने कहा कि व्यापारी सौंदर्यीकरण के विरोध में नहीं है। इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, सुनील साहनी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कंचल लाल, संजय, काशीनाथ मशीन वाले, दिलीप पाण्डे, अजय चतुर्वेदी, गुरूमुखदास, मुकेश अग्रवाल, नंदकिशोर गुप्ता, विजय बंटा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सुनील साहनी ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti