प्रसव में लापरवाही बरतने से महिला की हुई मौत

महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण महिला की हुई मौत को लेकर नगर कोतवाली में चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

अम्बाखार स्थित कमली चैबे की बगीची सुनील कुमार की 26 वर्षीय पत्नी राधा गर्भवती होने के कारण उसको प्रसव के लिए वुधवार को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान आपरेशन करते समय महिला चिकित्सक व उसके अन्य सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण राधा की मौत हो गयी। इस आरोप में मृतका के पति सुनील कुमार ने महिला चिकित्सक व अन्य कर्मचारियो के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज करायी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti