प्रसारण के हक को लेकर चलीं थीं भूतेश्वर पर गोलियां

देवेन्द्र पहलवान के रोल की होगी जांचः एसएसपी 

संपूर्ण घटना की जांच करेंगे एसपी देहात

मथुरा। नियो केबिल नेटवर्क और महाराजा नेटवर्क के मध्य विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। हक और बर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक एफआईआर अब तक हो चुकी हैं।

 एक-दूसरे पर हमले, मारपीट, झगड़े, फायरिंग, तोड़फोड़ जैसे मामले कई बार सामने आ चुके हैं। दोनों अपने-अपने हकों को लेकर और अपना बर्चस्व कायम करने के लिये एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही कारण है कि इनका विवाद आज तक थम नहीं पाया। कल विवाद की शुरूआत उस समय हुयी जब नियो नेटवर्क के लोगों ने महाराजा केबिल द्वारा संचालित डेन पर अपने अधिकार जाहिर किये और कहा कि अब उन्होंने डेन से सारे राइट अपने लिये ले लिये हैं। महाराजा का इसमें अब कोई अधिकार नहीं है। भूतेश्वर स्थित मोहन पहलवान काॅम्पलैक्स पर डेन का कार्यालय है और यही पर नियो के लोग अपने अधिकार बताने के लिये दल-बल सहित वहां पंहुचे थे, जबकि महाराज केबिल के लोगों का कहना था कि ठीक है यदि नियो केबिल को डेन के राइट मिल गये हैं तो वह हमें नोटिस देते। या उस बात को आकर बताते। 

उनका आरोप था कि नियो के कैलाश गुप्ता और अन्य लोगों ने फायरिंग कर माहौल को गड़बड़ किया जबकि नियो नेटवर्क के प्रसारकों का कहना था कि हमारे राइट मिलने के बाद भी जबरन महाराजा केबिल के लोग उसे संचालित कर रहे थे और हम इसे इस बात को उन्हें समझाने गये थे तभी यह विवाद हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुयी। एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह का कहना है कि अपर पुलिस अधीक्षक देहात अजय कुमार पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। एसएसपी ने बताया कि भूतेश्वर पर देवेन्द्र पहलवान का अचानक घटना के दौरान आना पूर्व नियोजित महसूस होता है। फिर भी इसकी जांच होगी और यदि देवेन्द्र पहलवान इसमें शामिल पाया गया तो उसे भी नहीं बख्शा जायेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti