पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर डॉन-3 के चर्चे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म में प्रियंका चोपडा काम नहीं करेंगी। लेकिन अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म को शाहरुख खान और प्रियंका चोपडा के साथ ही बनाया जाएगा वरना नहीं। सूत्रों का कहना है कि डॉन 3 को लेकर जो भी समाचार आ रहे हैं वे सब बेबुनियाद हैं। अभी इस फिल्म के बारे में फिल्म के निर्माता लेखक फरहान अख्तर ने सोचा तक नहीं है और सोशल मीडिया में अभी से समाचार आ रहे हैं। ‘डॉन’ की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान पहले ही तीन फिल्मों की घोषणा कर चुके हैं। इन तीन फिल्मों को पूरा करने में उन्हें कम से कम दो वर्ष का समय लगेगा उसके बाद ही जाकर वे कोई नई फिल्म के बारे में सोचेंगे। वहीं दूसरी ओर फरहान अख्तर भी अभी अपने अभिनय करियर पर ध्यान लगा रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारतीय 'पहचान' का नया गणित : पासपोर्ट का मतलब 'नागरिकता' नहीं...!
उत्तर प्रदेश बन रहा है भारत की धड़कन, कोई ‘बीमारू’ नहीं…
प्यासा भारत, सूखती नदियां; ‘डे ज़ीरो’ अब कहानी नहीं, दस्तक है…