प्रीति जिंटा के भाई ने किया सुसाइड

प्रीति जिंटा के भाई ने किया सुसाइडबॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा के मौसेरे भाई ने अपने आप का पिस्टल से गोली मारकर आम्तहत्या कर ली। उन्होंने न्यू शिमला में पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नितिन अभिनेत्री प्रीति के मौसेरे भाई और हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजट के भांजे थे। पुलिस को इस बात की खबर लगते ही जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से सुसाइड नोट भी बरामद किए हैं। जिसमें नितिन ने ससुराल वालों पर आत्महत्या करने इल्जाम लगाया है। पुलिस ने ससुराल वालों पर नितिन को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। सुसाईड नोट के अनुसार नितिन ने अपने ससुराल वालों पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है जिसकी वजह से उसे ये फैसला लेना पड़ा। इसके अलावा पुलिस ने जांच करते हुए सुसाईड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में कार के अंदर सीट से चली हुई बुलट और पिस्टल भी बरामद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिस्टल मेड इन इंडिया बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसका लाइसेंस किसके नाम है।        

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login