प्री टाइल का आयोजन कर लोक अदालत को सफल बनाने की रणनीति तैयार

दीवानी के सेन्ट्रल हाॅल में प्री ट्रायल लोक अदालत का आयोजन करते जिला जज दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य

मथुरा। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राद्यिकरण (लोक अदालत) दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 06 दिसम्बर की लोक अदालत को सफल बनाने के सम्बन्ध में एक सुलह समझौता (प्री टाइल) की बेठक का आयोजन दीवानी के सेन्ट्रल हाल में सम्पन्न हुआ।

जिला जज ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वादकारियों को सस्ता व शीघ्र न्याय मिले इसके लिए भरपूर प्रयास सुलह समझौते के किये जाने चाहिए। आज के सुलह समझौता बैठक में भी इसी प्रकार की कोशिश उनके व्दारा की गयी, जिससे कि लोक अदालत का लाभ आमजन को शीघ्र से शीघ्र मिल सकेर्। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की प्री टाइल बैठके तहसील तथा ब्लाक स्तर पर भी आयोजित की जायेगी ताकि आमजनों के विभिन्न प्रकार के वादों को आगामी सम्पन्न होने वाली लोकअदालत में निस्तारित किया जा सके। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियो तथा अन्य विभागीय अधिकारियों से कहा है कि लोक अदालत के संबंध में अधिक से  अधिक जानकारी जन सामान्य को हो इसके लिए भरपूर प्रयास किये जाने चाहिए। इसके लिए प्रत्येक मुख्य स्थलों, कार्यालयों, बैंक आफिसो तथा अन्य स्थानो पर बैनर आदि टागे जाने चाहिए जिससे कि जनता को लोक अदालत की जानकारी मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी से यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आगामी 06 दिसम्बर को होने वाली लोक अदालत में किया जाये इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों से लगातार बैठक कर सम्पर्क किया जा रहा है। तहसील तथा ब्लाक स्तर पर भी बैठको का आयोजन किया जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक वादकारी लोक अदालत में आकर अपने वाद निस्तारित करा सके। उन्होंने बताया कि आज भी जिला जज दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्री टाइल बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में ए0डी0जे प्रथम दिनेश कुमार शर्मा, स्पेशल डी0जे0 लाल बहादुर, ए0डी0जे0 श्रीमती मनोरमा, ए0डी0जे0 बी0के0 लाल, ए0डी0जे0 बी0पी0 पाठक तथा ए0डी0जे0 विजेन्द्र मण्डी त्रिपाठी ने कई वादकारियों को सुना तथा उनके वाद को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही शुरू की गयी है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti