प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध पे्रमी ने की आत्महत्या

मथुरा। प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमी की पिटाई किये जाने से क्षुब्ध प्रेमी ने जहर का सेवन आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी रिफाइनरी क्षेत्र के इन्दुपुरम निवासी दीपक कुमार फोटोग्राफर था और अपना फोटों स्टूडियों भी संचालित करता था। बताया जाता है कि करीब डेढ़ साल पहलें उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। लड़की के परिजनों को किसी तरह इसकी भनक लग गयी। बताते है कि लड़की के भाईयों ने अपने मित्रों के साथ दुकान पर आए और स्टूडियों में तोड़फोड़ करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। प्रेमिका के भाईयों द्वारा की गयी पिटाई से उसें आत्मग्लानि हुई और वह फौरन दुकान बन्द कर चला गया। जहाॅ उसनें अपने आपकों कमरें में बन्द कर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जब वह देर तक कमरे में वाहर नहीं आया तो परिजनों को शंकार हुई। काफी आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी तो उन्होंने खिड़की आदि से झांक कर देखा। दीपक बेड पर मृत हालत में पड़ा हुआ था। जिसे देकर परिजनों के होश ड़ गये। युवक के आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंेचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti