प्लाट को लेकर चल रहा झंगडा प्रेम पंचायत में हुआ समाप्त

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष में ठा0 खजान सिंह जसावत की अध्यक्षता में सर्वदलीय सर्व जातीय प्रेम पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का संचालन मोहन सिंह राजपूत ने किया। प्रेम पंचायत में उपस्थित हजारों की तादात में सभी जाति धर्म व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिं ने भाग लिया। पंचायत में पातीराम व ज्वाला सिंह के बीच प्लाट को लेकर चल रही मूंछों की लड़ाई के चलते एक दूसरें के विरूद्ध झूठें मुकदमे बाजी हो चुकी थी। लेकिन प्रेम पंचायत में दोनो पक्षों को बैठाकर सौहार्दपूर्ण वार्ता कराकर दोनो पक्षों में समझौता कराकर सभी दो पक्ष अपनी सभी मुकदमों को वापस लेने पर सहमति व्यक्त करते हुए आगे प्रेम व सौहार्दपूर्ण तरीके से रहनें का संकल्प लिया गया। प्रेम पंचायत में ज्वाला सिंह के पुत्र मथुरी व पातीराम के पुत्र लच्छों को भी आपस में गलें मिलकर पुराने सभी गिलें शिकवें दूर कराये। प्रेम पंचायत में  प्रमुख रूप से अघ्यक्ष खजान सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा0 बिजेन्द्र सिंह प्रधान, अगरयाला, महासचिव मोहन सिंह राजपूत, राधा चरण सिंह, भजनलाल, थानसिंह, पहलवान, चन्दन सिंह, बच्चू सिंह, मोहन सिंह गुर्जर, रमेश प्रधान, महावीर प्रधान, पूर्व प्रधान राल जीतपाल, अभीचन्द्र, महीपाल, गया प्रसाद, भागन्द्र, नवल सिंह, प्रेम सिंह, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, बाबूलाल सैनी, हरदयाल पटेल, बिजेन्द्र सिंह, जुगल किशोर, हेमा मुकदम, श्यामवीर, चैं0 वदन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti