फरह के विभिन्न ग्रामों में हुई चुनावी जनसभाएं

चारू

मथुरा। रालोद की स्टार प्रचारक चारू चैधरी ने कहा कि कॅाग्रेस रालोद गठबन्धन प्रत्याशी ने स्व0 चै0 चरण सिंह की नीतियों पर आगे बढ़ते हुए संघर्ष करके के जाटों को आरक्षण, किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून और धनगर समाज को मानसम्मान दिलाया है। चैधरी जंयत ने अहिंसा की नीति पर चलते हुए वो कर दिखाया जिसके लिये लम्बे समय से राष्ट्रीय लोकदल संघर्ष करता रहा। श्रीमती चैधरी ने फरह विकास खण्ड के ग्राम धर्मपुरा, गढ़ी रामवल, भदेरूआ, बिरौना, आदि ग्रामों में काॅगे्रस रालोद गठबन्धन प्रत्याशी सांसद जंयत चैधरी के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि रालोद धर्म जाति की राजनीति नहीं करता स्व. चैधरी चरण सिंह नें अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए किसानों को जमींदारी उन्मूलन कानून लाकर किसानों को जमीन का मालिक बनाया उसी रास्ते पर आगे चलते हुए सांसद जंयत चैधरी नें किसानों को भूमि अध्ग्रिहण कानून लाकर उनकी जमीन को सुरक्षित करने का काम किया है। इससे पहले किसी सांसद ने ऐसा काम नही किया। चुनावी जनसभाओं में जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी ने कहा कि फरह क्षेत्र में उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यो का श्रेय चैधरी जंयत को जाता है। क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हे जिला पंचायत संदस्य बनाया और चैधरी जंयत ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर क्षेत्र के सभी मतदाताआंे का मानसम्मान बढ़ाया है, आने वाली 24 अप्रैल को इस मानसम्मान को बरकरार रखने के लिये गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर, ने कहा कि मजदूर किसानों की लखनऊ, दिल्ली तक आवाज़ पहुचाने का दमखम अकेले गठबंधन प्रत्याशी जयंत चैधरी रखतें है इसलिये उन्हे पुनः संासद में भेजना हमसब की जिम्मेदारी है। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि राम श्याम की दुहाई देने वाले को नहीं बल्कि किसान मजदूर और युवाओं के लिये संघर्ष करने वालें प्रत्याशी को चुने। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिसौदिया ने भी गंठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। महिला कॅागे्रस कि जिला अध्यक्ष कमलेश चैधरी ने महिलाओं से अपील कि वे महिला प्रत्याशी को न देखे उनसे चुनाव बाद मिलपाना काफी मुश्किल है। वह यह भी नही बता सकती की राज्यसभा सदस्य रहते हुए उन्होने मथुरा के विकास के लिय क्या किया़? विभिन्न ग्रामों में श्रीमती चैधरी व रालोद नेताओं का अरूण चैधरी वीरपाल विनोद कुमार व्यास, गिर्राज नेता जी, राजू पटेल, मुन्ना पंडित, शांती देवी, शारदा, ब्रहमा देवी, कलावती, ओमवती, मानसिंह, लक्ष्मन सिंह, अशोक कुमार, श्यामवीर सिंह, प्रीतम सिंह, अजयपाल, बाबू लाल काका, ठा. बिजेन्द्र सिंह, भीम सिंह प्रधान, राम, सोन देवी, शकुन्तला, लक्ष्मी, ब्रजपाल, रामसरन काका, आदि ने जोशीला स्वागत किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti