
बदमाशों की चली गोली से साथी घायल, घायल को साथ ले गये बदमाश, एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहंुचे
मथुरा। थाना फरह के नगला बेरी के सर्राफ व्यापारी से मारूति सवार चार बदमाशो ने तंमचें की बट से मारपीट कर आठ लाख कीमत के सोने चाॅदी के आभूषणों को लूट ले गये। लूट के दौरान व्यापारी से हुई छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की नियत से तंमचें से फायर किया लेकिन व्यापारी तो बाल बाल बच गया लेकिन बदमाशों के तंमचें से निकली गोली उन्हीं के एक साथी के लग गई। लेकिन घायल साथी को अपने साथ गाड़ी में डालकर भाग गये। घटना की सूचना मिलतें ही एसपी सिटी मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी अजय पाल शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। घटना की तहरीर व्यापारी ने चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्व दी हैं।
घटनाक्रम के अनुसार मथुरा निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश मथुरा से प्रतिदिन जाकर थाना फरह के नगला बेरी में सर्राफ की दुकान करता हैं। जितेन्द्र कुमार अपनी दुकान पर जाने के लिए अपनी मारूति कार से नगला बेरी जा रहा था कि अभी वह फरह क्षेत्र के ग्राम सोनाटा के पास रेलवें क्रासिंग के पास ही पहुंचा था कि तभी एक मारूति कार आई और जितेन्द्र की गाड़ी को ओवर टेक कर उसकी गाड़ी के आगे आडी करके लगा दी, और गाड़ी से चार असलाहधारी युवक उतरें और उन्होंने जितेन्द्र को असलाह के बल पर कब्जें में कर लिया और उसके पास रखें आठ लाख रूपयें कीमत के सोने चाॅदी के ग्राहकों के आभूषणों को लूटकर भागने लगें जिसका व्यापारी जितेन्द्र ने विरोध किया बदमाशों से तंमचें की बटों से उसके ऊपर वार कर घायल कर दिया और इसी छीना झपटी के दौरान बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की नीयत से तंमचें से फायर कर दिया लेकिन व्यापारी तो वाल वाल बच गया लेकिन गोली उन्हीं के एक साथी में लग गई। साथी को घायल देख बदमाशों ने व्यापारी के साथ पुनः मारपीट कर आभूषणों से भरें थैलें को दीनकर साथी को गाड़ी में ही डालकर अपने साथ ले गये। घटना की सूचना पीडि़त व्यापारी ने पुलिस कट्रोल रूम को दी। सूचना मिलतें ही एसपी सिटी मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अजयपाल शर्मा मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में बदमाशों की तलाश भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहेे। घटना की रिपोर्ट व्यापारी जितेन्द्र ने चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS