फरह में 21 वां छपपन भोग-फूलबंगला 17 को

फरहः कस्बा के थाने में स्थापित महादेव मंदिर में भोलाचोदस पर 17 फरवरी को विशाल छपपन भोग और फूल बंगला का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शाम को भजन संध्या और रसिया दंगल का मुकाबला भी होगा। 

भोले बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी रामभरोसी सिंघल ने बताया महाशिवरात्रि पर थाने वाले महादेव मंदिर में शाम चार बजे से 21 वां छप्पन भोग और फूलबंगला लगेगा जबकि शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं रात दस बजे से अटल अखाडा बीके मधुआ राया और बैरगलाल बीधाबाबू अलीगढ़ के मध्य रसियों का मुकाबला होगा। दूसरे दिन 18 फरवरी को छप्पनभोग प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण होगा। उन्होंने भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti