फर्जी आरटीओ बनकर उगाई करते दो युवक दबोचे

कैप्शनरू मगोर्रा क्षेत्र में एआरटीओं बनकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी एआरटीओ को जेल भेजती पुलिस

समाजवादी पार्टी का झण्डा गाड़ी पर लगाकर करते थे वसूली

मथुरा। मंगोर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मथुरा भरतपुर मार्ग पर पुलिस ने दो फर्जी एआरटीओ बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते दो युवकों पकड़कर जेल भेजा है। 

मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र सुखपाल सिंह निवासी चन्द्रपुरी कॉलोनी मथुरा व अनूप चैधरी पुत्र शिवचरण निवासी सींबनाबुर्ज थाना सिंकदरा आगरा मंगलवार को मगोर्रा थाना क्षेत्र के मथुरा भरतपुर मार्ग पर समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरो गाड़ी से आये और गाड़ी सड़क मार्ग पर खड़ी कर सड़क मार्ग पर चल रहे ट्रक बसों आदि प्राईवेट वाहनों को एआरटीओ बनकर वाहन चालको से अवैध बसूली कर रहे थे। जिस मामले की सूचना मगोर्रा थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुॅच गई और फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों चालकों से अवैध बसूली कर रहे अनूप चैधरी एवं अनिल को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहॉ दोनों युवकों के पास से 24 हजार रूपये एवं समाजवादी पार्टी का झण्डा लगी बुलेरों गाड़ी बरामद की गई है। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti