फर्जी ट्रस्ट बनाकर हथिया ली मन्दिर की जमीन

महन्त को भू-माफियाओं से जान का खतरा

मथुरा। विभिन्न ट्रस्टों और धार्मिक स्थलों की सम्पत्तियों को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने की शिकायते आये दिन प्रकाश में आ रही हैं। इसी क्रम में मन्दिर ठाकुर श्री गोपालजी महाराज ग्राम अकबरपुर छाता की 35 वीघा जमीन को कब्जाने का मामला एक फिर सुर्खीयों में आया हैं। मन्दिर के महन्त राधाचरण दास ने आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी पीढ़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मन्दिर के नाम ढाई एकड जमीन छाता क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई है जो की सिक्स लेन में अधिग्रहीत जमीन के नजदीक हैं तथा उसका कुछ हिस्सा अधिग्रहित हिस्से में भी आ रहा हैं। इसे देखतें हुए भू माफियाओं की नजर इस जमीन पर लगी हुई हैं। मन्दिर के महन्त राधाचरन दास ने बताया कि वह उक्त मन्दिर के महन्त हैं तथा उन्हें जमीन के सन्दर्भ में सेवायत के सभी अधिकार प्राप्त है इसके वावजूद भूमाफिओं द्वारा फर्जी ट्रस्ट बनाकर कुछ लोगों ने अपने को उक्त जमीन का ट्रस्टी दर्शाते हुए न्यायालय कों गुमराह कर उक्त जमीन पर स्थागना इादेश प्राप्त करा लिया हैं। जब उनके द्वारा इसके खिलाफ न्यायालय में और सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष मन्दिर का दावा प्रस्तुत किया गया तो उक्त तथाकथित ट्रस्टियों द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जब वह इसके शिकात करने थाना पहुंचें तो उनको फटकार कर भगा दिया गया। महन्त ने बताया कि उक्त फर्जी ट्रस्ट को आंेमवीर सिंह सिसोदिया नामक व्यक्ति संचालित कर रहें हैं। जब उन्होंने फर्जी ट्रस्ट होने की आवाज बुलन्द की तो फर्जी ट्रस्टी द्वारा उनके विरूद्व मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज छाता कोतवाली में कराते हुए धमकी देते हुए कहा है कि बाबा इस जमीन से अपना दावा छोड दो अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होगे। महन्त राधाचरन ने उक्त घटनाक्रम की शिकायत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए अपनी जान व माल की सुरक्षा के साथ साथ न्याय दिलाने की माॅग की हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti