मथुरा। शहर में वर्दी में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले फर्जी दरोगा की तलाश में एसएसपी ने एसपी सिटी के निर्देशन में शहर भर के होटल व रेस्तरां टाइप के स्थानों पर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन इस शख्स के विषय में कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली। शहर में कई स्थानों पर वर्दी में झांसा देकर लोगों से कीमती आभूषण छीनने वाला यह कथित दरोगा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बाद आज चर्चा का विषय बना है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यह दरोगा पड़ोसी जनपद हाथरस में भी पूर्व में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो आंशिक पहचान इस शख्त की कर ली गयी है जिसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।





