पुलिस लाइन स्थित प्रेसवार्ता में तीनों अपराधियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह
चिकित्सक और एक अपराधी फरार
मथुरा। फर्जी तरीके से फायरिंग कर छर्रे प्लांट करने वाले गिरोह और चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 23 सितंबर को भरत सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी चैमुहा द्वारा अपने भाई नरेश कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के संबंध में मुकदमा बच्चू आदि के खिलाफ थाना गोवर्धन में दर्ज कराया गया था। इस संबध में घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में पुलिस को पता चला कि घायल नरेश का अपने गांव के बच्चू पुत्र धूरिया आदि से आपसी दुश्मनी व मुकदमेबाजी चल रही है जिसके सम्बन्ध में चैकी जैंत में मुकदमा भी पंजीकृत है। इसी क्रम में इनके द्वारा छर्रे प्लान्ट कराकर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण में एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर द्वारा जांच के निर्देश दिये गये थे जिसमें पता चला कि भरत ंिसह द्वारा अपने भाई नरेश के सीने में डाक्टर अशोक निवासी सासनी अलीगढ द्वारा कन्हैया के मकान गोवर्धन में ही छरे प्लान्ट किये गये थे और छटीकरा रोड पर 23 सितंबर की शाम केा स्वयं ही फायर करके झूठी घटना बना दी गयी थी। इस संबध में गोवर्धन पुलिस ने तीनों अभियुक्तों नरेश पुत्र विजेन्द्र निवासी चैमुहा, कन्हैया पुत्र बाबू निवासी राल व संतोष पुत्र केशव निवासी सेही को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को अभी भरत ंिसह पुत्र विजेन्द्र निवासी चोमुहा और फर्जी छर्रे प्लांट करने वाले डाक्टर अशोक अग्रवाल निवासी साथनी इगलास अलीगढ अभी फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।





