फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की माॅग

मथुरा। जिला कोआॅर्डिनेटर मथुरा एक्स्ट्रामार्क एजूकेशन प्रा0लि0 मथुरा अमन राजपूुत ने जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि उनके विरूद्व युवक मंगल दल ने फर्जी शिकायत कर उन्हें परेशान किया गया हैं। उन्होंने कहा कि स्वावलम्बी विद्यालय इनटर कालेज छटीकरा मथुरा की शिकायत जनपद के विभिन्न सामाचार पत्रों के माध्यम से जानने के बाद उनके द्वारा कृष्ण कुमार सर्विस इन्जी0 सिस्नेट ग्लोबल टैक्नोलाजी दिल्ली ने कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया जिसमें सभी कम्प्यूटर एवं उपकरण संचालित मिले एवं कम्प्यूटर अनुदेशक शिक्षण कार्य करते हुए मिलें। कम्प्यूटर अनुदेशक का उपस्थित रजिस्टर जाॅच करने के उपरान्त एवं कक्षा 12 के छात्र धर्मेन्द्र कुमार एवं वीरेन्द्र कुमार कक्षा 11 के छात्र योगेश कक्षा 9 के छात्र हिमांशु अग्रवाल तथा कक्षा 6 के छात्र अभिजीत सिंह ने पूछनें पर बताया कि कम्प्यूटर वाले सर प्रतिदिन आते हैं। एवं कम्पयूटर लैव में भी ले जाते हैं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की कितावों का भी निःशुल्क वितरण किया हैं। अतः फर्जी शिकायत करने वाले युवक मंगल दल के विरूद्व कार्यवाही की माॅग की हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login