फसल बर्बाद होती देख अब फरह मे हुई किसान की सदमे से मौत

मथुरा। जनपद में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद होते देख आये दिन किसानों की सदमें से मौत हो रही हैं। लेकिन केन्द्र की सत्ता में काबिज भाजपा के स्थानीय नेता जनपद में ब्रज महोत्सव का आयोजन कर किसानों की मौतों पर नृत्य करते दिखाई देगे। लेकिन जनपद में किसान दिन प्रेतिदिन मौत करने को मजबूर हो रहा हैं। जनपद में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक किसान सदमें से मौत के मुंह में समा चुके हैं। लेकिन ना तो केन्द्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की सपा सरकार को इन किसानों की हो रही मौत से कोई सरोकार हैं। इसी क्रम में जनपद के कस्वा फरह के गाॅव परखम में भी एक किसान की खेत में गैहू की फसल को काटतें समय अचानक आई बरसात व ओलावृष्टि होने से बची कुची फसल को भी बर्बाद होते देख किसान की सदमें से मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के कस्वा फरह क्षेत्र के गाॅव परखम निवासी किसान अमर सिंह ने अपने खेत में गैहू की फसल बोई थी लेकिन करीब 20 दिन पूर्व हुई बेमौसम बरसात व आसमान से ओला बरसने से उसकी करीब 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी थी। किसान अमर सिंह आज 20 प्रतिशत बची फसल को काट रहा था कि आज दिन में अचानक तेज बादल हुए और जमकर बादलों से आफत बरसने लगी। जिसें देख किसान अमर सिंह की हिम्मत जबाब दे गई और अचानक उसें एक सदमा लगा और वह वहीं खेत में धड़ाम से गिरी पडा। किसान को अचानक गिरता देख आसपास के किसान मौके पर आये लेकिन तब तक अमर सिह के प्राण पखेरू हो चुके थे। किसान की अचानक मौत की सूचना से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर थाना प्रभारी फरह भी पहुंच गये जिन्होंने किसान के परिजनों को सत्वना देकर इसें ईश्वर की मर्जी बताते हुए बिना कार्यवाही किये वापस लौट गये।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti