फांसी से लटका मिला युवक

मथुरा । मांट कस्बे के गांव डांगौली में पशु बाड़े में लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि उसके द्वारा आत्महत्या की गयी है। युवक का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम राहुल पुत्र पुष्पेन्द्र बताया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि वह नशे का आदी था, इसके चलते घर में गृहक्लेश होता था। संभावना है कि उसी के चलते आत्महत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti