मथुरा। महर्षि गौतम जयन्ती एवं फाग महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय गौतम ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में रीजेन्सी गार्डन में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि गौतम समाज पिछड़ा नहीं है, वह तीव्रगति से अग्रसर हो रहा हैं। विशिष्ठ अतिथि एसके शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूज बताने के लिए एकता आवश्यक है अतः हमें समाज की एकता कायम रखनी होगी। सभा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष केके गौतम ने कहा कि सभा जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में निरन्तर आगे वढ़ रही हैं। अन्य वक्ताओं में पत्रकार राजकुमार गौतम, पन्नालाल गौतम, गिरीश चन्द्र गौतम, कुन्ज बिहारी गोतम, ऋषि गौतम, अवधेश गौतम, विष्णदेव गौतम, जगदीश प्रसाद चावला, डीडी गोतम, योगेश कुमार लेखपाल, खेमचन्द्र गौतम, हरीनिवास गौतम, हरीश्याम गौतम, वीरेन्द्र पाल गौतम,बंगाली प्रसाद गौतम, देवदत्त गौतम, डा. प्रामोद कुमार गौतम, कमलेश कुमार गौतम, कृष्णचन्द्र गौतम, भगवत स्वरूप गोतम, ज्ञानेन्द्र गौतम, भवनी शंकर गौतम, आदि थे। राष्ट्रवादी ब्राहमण समाज के जिलाध्यक्ष ललित कुमार सारस्वत, छित्तरमल पाठक, राजू पंडित, केलाश वावू शर्मा, आदि ने मतहर्षि गोतम के आर्दशों पर चलनें हेतु बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष केके गौतम व संचालन रामदेव गौतम ने किया।





