
मथुरा। नगर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर में दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर किये जाने वाले अतिक्रमण व शहर की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष को शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं मिला जहां गंदगी न हो। नाले नालियां सिल्ट से अटे पड़े मिलें। पालिका प्रशासन के सफाईकर्मी सफाई की मात्र औपचारिकता ही पूरी कर इतिश्री कर करते दिखाई दिये। आज नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं अन्य पालिकाकर्मियों को साथ लेकर शहर के होलीगेट से लेकर क्वालिटी तिराहे तक भ्रमण किया और दुकानदारों से नाली के ऊपर किये हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए अधिशाषी अध्किारी को निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष एवं नगर पालिका प्रशासन का डंडा केवल सड़क के सहारे ढकेल लगाने वाले और खोमचा लगाने वालो पर खूब चला। बड़े दुकानदारों को केवल फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की हिदायत ही दी गई।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS