फैज-ए-आम काॅलेज के छात्रों ने काटा हंगामा

फैल ए आम कालेज में स्कूल प्रबंधन को अपनी शिकायतें बताते छात्र।

 एंट्रेंस परीक्षा के बाद भी नहीं लिया छात्रों का एडमिशन

मथुरा। फैज ए आम डिग्री कालेज के छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने पर आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डिग्री कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फैज ए आम डिग्री काॅलेज में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। काॅलेज के दस छात्रों को एडमिशन कार्ड नहीं दिये गये हैं। छात्रों का परीक्षा का समय नजदीक आ गया तो छात्र अपने एडमिट कार्ड लेने काॅलेज गए तो काॅलेज प्रवन्धक ने कहा कि आपका एडमिशन ही नहीं हुआ और आपका आगरा यूनिवर्सटी ने फार्म रिजेक्ट कर दिया है। वहीं छात्रांे का कहना है की इसमे सबसे ज्यादा लापरवाही काॅलेज प्रशासन की है। इनका इतना ढीला रवैया रहता है कि साफ-साफ हमारे परीक्षा में नहीं बैठाया गया। छात्राओ ने ये भी आरोप लगाया की हमारी स्काॅलरशिप भी हमें नहीं दी गयी हे। हमारे बैंक खाते में भी स्काॅलरशिप नहीं आ रही है। बैंक में हमसे पहले ही फार्मो पर हस्ताक्षर करा लेते है। वहीं फैज ए आम डिग्री कालेज के चेयरमैन हाजी अबदुल रहमान साहनी का कहना है कि काॅलेज प्रसासन की तरफ से कोई गलती नहीं है। आगरा यूनिवर्सटी की तरफ से एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। हमारी तरफ से कोर्ट में मामला पहुँचा दिया गया है। जो भी कोर्ट निर्णय लेगा वैसा ही हम लोग आदेशो का पालन करेंगे उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इन छात्रों के आॅनलाइन फाॅर्म स्वीकृत किये थे। इन बच्चों का पहले एडमीशन रिजेक्ट नहीं किया गया, यहां तक कि बच्चों ने एंट्रेंस परीक्षा भी पास की लेकिन बाद में पता लगा कि बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठाया जायेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti