
परिक्रमा के श्रीकृष्णानंद आश्रम पर बंगाली बाबा के 112वें जन्म महोत्सव पर हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा निकालते भक्तगण
गोवर्धन। आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्णानंद आश्रम पर गोविंद दास बंगाली बाबा का 112 वां जन्म महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन के बीच शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक कार्यक्रमों में तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन महंत सीतानाथ दास महाराज के सानिध्य में किया गया। शोभायात्रा गोविंद कुंड से आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा होकर निकाली गई। दिल्ली से आये भक्त बसंत कुमार अवस्थी ने बताया कि वे 40 वर्ष से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आते हैं। उनकी आस्था भजन साधना में लीन बंगाली बाबा में वर्षों से है। बंगाली बाबा गिरिराज जी की तलहटी में 70 साल से रह रहे हैं। उनकी भजन ककुटीर में संत महात्माओं का हमेशा भजन चलता रहता है। इतनी उम्र होने के बाद भी बंगाली बाबा परिक्रमा व भजन साधना को नहीं भूलते हैं। शोभायात्रा का संचालन पंकज शर्मा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शेर सिंह, अभय कुमार मीणा, शिव चरन मीना, नवद्वीप बाबा, प्रेम अवस्थी, संजय, पवन, सुरेश, महंत सीतानाथ आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS