मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को बकरीद के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए बुधवार, 14 सितंबर को खुलेंगे। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 443.71 अंकों की तेज गिरावट के साथ 28,353.54 पर बंद हुआ था। इसने दिनभर के कारोबार में 28,481.11 अंकों के ऊपरी व 28,251.31 अंकों के निचले स्तर को छुआ था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर खुला था।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सोमवार को 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 8,746.95 अंकों के ऊपरी व 8,699.40 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
नवी मुंबई में लोगों के लिए एक अवसर बना रहा है वस्त्र अपशिष्ट
'द ताज स्टोरी' ने एक 'मुद्दे' को बेहतरीन 'बहस' बनाने का अवसर गंवाया
कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट तो नहीं चढ़ रही पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह!