हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक बच्चे के परिजन एवं कस्बे के लोग कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते हुए
किसान सभा ने काली पटटी बांधकर निकाला विरोध मार्च
मथुरा। दयानंद कालोनी राया निवासी ममता देवी पत्नी नहने अपने मासूम बच्चे के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर आज कलैक्ट्रेट पर फिर अनशन करने बैठ गयीं। पीडि़त महिला के साथ काफी संख्या में किसान सभा के लोग और क्षेत्र के ग्रामीण भी अनशन पर बैठ गये। इन लोगों का कहना है कि उसके नाबालिग पुत्र अमर को अभियुक्त अनूप सिंह और उसकी पत्नी राजबाला ने अपहरण कर बाद में हत्या कर दी। ये शातिर दबंग अपराधी हैं। इनका समाज में भय है। मुख्य अभियुक्त अनूप सिंह व उसकी पत्नी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। इस सब से पीडि़त महिला ने फिर आज कलैक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। किसान सभा के लोगों ने काली पटटी बांधकर प्रदर्शन किया और टैंक चैराहे से कलैक्ट्रेट तक मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।





