
मुंबई।फिल्म 'लतीफ़ - द किंग ऑफ़ क्राइम' इस शुक्रवार १ अगस्त २०१४ को रिलीज़ हो रही है। इसके निर्माता केवल कृष्णा हैं और निर्देशक शारिक मिन्हाज़ हैं। इसके निर्माता ने फिल्म के पोस्टर लगे टी -शर्ट और कॉफ़ी मग तैयार करवाकर खासकर के बच्चों में कई जगह घर -घर बटवाया और जिसे देखकर बच्चे काफी खुश हुए। इसपर फिल्म के निर्माता केवल कृष्णा का कहना है, "यदि हम बड़े लोगों को यह सब बाटेंगे तो वे इसे खासकर टी -शर्ट को पहनकर घर के बाहर नहीं जाएंगे लेकिन बच्चे इसे पहनकर घर के बाहर जरूर घूमेंगे। जिसे हमारे फिल्म का प्रमोशन अच्छा होगा। और हमलोग ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते है। "
सचमुच फिल्म के निर्माता का फिल्म प्रमोट करने का तरीका काफी अच्छा है।
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





