बच्चों को पिलायी पोलियो की दवा

 सौंख के गांव श्यौबा में बूथ लगाकर दवा पिलाते शिक्षामित्र संघ गोवर्धन के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी व अन्य

सौंख समाचार। कस्बा के निकटवर्ती गांव नगला श्यौबा में रविवार को पल्स पोलियों अभियान के तहत शिविर लगा कर नौनिहालों को दवा पिलायी गयी और पोलियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

 प्राथमिक विद्यालय नगला श्यौबा के समीप शिक्षक, शिक्षामित्र व आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा बूथ लगाया गया। गांव के लोगों को इस बारे में जागरूक किया गया और करीब 60 बच्चों को इस बूथ पर दवा पिलायी गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुमन गौतम, शिक्षामित्र संघ गोवर्धन के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी, विकास यादव, एनपीआरसी भगवान सिंह, सुनीता, सरोज कुमारी, सुमित मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti