मथुरा। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में दीपावली महोत्सव अंतर्गत जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित हुई अति विशिष्ट क्रियात्मक कार्यशाला में कुंभकार ने बच्चों को चाक घुमाकर दीपक बनाने की कला से आत्म सात कराया। इसमें बच्च्े कौतूहलवश सहभागिता कर स्वयं को भारतीय सांस्कृति के समीप पाकर अति प्रसन्न हुए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कला/क्राफ्ट अध्यापिका बिदूं चैधरी, रिलेशनशिप प्रबंधक प्रीति गौतम, खेल अध्यापकों गोकलेश शर्मा व कृष्णकांत शर्मा शामिल रहे।





