बच्चों ने किया श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन

मथुरा। गत दिवस राजीव इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा महारास प्रस्तुत करके किया गया। इसके पश्चात् नेहरू सदन द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना-सभा में कृष्ण की लीलाओं को सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का नाटिका द्वारा मंचन किया। 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कालिया नाग नृत्य था। कार्यक्रम के अंत में आरूषि गंभीर, कुमार शिवम, आदित्य, सौरभ एवं कुशाग्र ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरके एजुकेशन हब के अध्यक्ष डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मस्थान होने के कारण यहाँ उन्होंने अनेक लीलाओं द्वारा मानव को बुद्धि, विवेक तथा कौशल का ज्ञान दिया है तथा मानव जाति के दिलों पर राज किया है।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि मथुरा श्रीकृष्ण की कर्मभूमि रही है। उन्होंने सदैव कर्म पर ही बल दिया है। हमारे जीवन में सदैव कर्म की प्रधानता होनी चाहिए जिससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। स्कूल प्राचार्या नंदिता ढींगरा ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण मात्र ईश्वर ही नहीं, वरन एक अवतारी पुरूष भी हैं। अतः उनकी प्रत्येक लीला से हमें एक संदेश प्राप्त होता है। हमें उन्हीं के समान दूरदर्शी, विवकेशील तथा जनप्रिय बनने का प्रयास करना चाहिए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti