बढती जनसंख्या पर्यावरण एवं विकास के लिये चुनौती: देवेन्द्र शर्मा

मथुरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर ‘‘जनसंख्या एवं विकास‘‘ विषयक संगोष्ठी का आयोजन एम.आर.सी. हास्पीटल के हाॅल में रौ. डा. गिरधारी अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद एवं समाजसेवी देवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.96 करोड़ है और जन्म तथा मृत्यु की दर क्रमशः 28.7 और 8.2 प्रति हजार है। वर्तमान में 2015 में जनसंख्या में वृद्धि ही हुई है। बढती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृशि, मानव जीवन की गुणवत्ता पर तो असर पडता ही है, साथ ही जल, भोजन, वायु एवं प्राकृतिक सामाजिकि एवं वन्यवानिकी भी प्रभावित होती है तथा विकास कार्यों को कई चुनौतियों का सामना करना पडता है। संगोष्ठी में नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि अत्यधिक जनसंख्या से नगर वासियों को पालिका के माध्यम से जो मूलभूत सुविधाएं दी जाती है, 

संगोष्ठी के अध्यक्ष डा गिरधारी अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर देश को चिंतन करना होगा और सभी समुदाय के लोगों को इसके लाभ व हानि को जनजागरण, विज्ञापन, शिक्षा के द्वारा समाज में लाना होगा। इस अवसर पर लव शर्मा, जय शर्मा, नन्दकिशोर, सतीश, विष्णुदान, माया, डा. तपस्या शर्मा, डा. बीना शर्मा, विष्णुदान शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। संचालन व आभार डा. अभिषेक शर्मा ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti