15 तोला सोना 1 किलो चाॅदी व लाईसेंसी रायफल चोरी
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा में बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने बन्द मकान में जमकर उत्पात मचाकर मकान में रखे सोने के आभूषण नगदी व लाईसेंसी रायफल पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गये। वही सुवह जानकारी होने पर घटना की सूचना मकान स्वामी द्वारा थाना पुलिस को दी गई। बीती रात्रि थाने के तीन किलो मीटर की दूरी पर गिर्राज परिक्रमा मार्ग स्थित गाॅव जतीपुरा में प्रमोद पुत्र श्याम सुन्दर के मकान पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। जहाॅ बदमाशों ने मकान में रखे करीव 15 तोला सोने के आभूषण चूडी पैंडल झुमकी अंगूठी हार झाले 65 हजार रूपये केस एक लाईसेंसी रायफल व कुछ चाॅदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान स्वामी प्रमोद कुमार मय परिवार के अपने बडे भाई अशोक कौशिक के घर हो रहे जागरण में गया हुआ था जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश रात्रि को दूसरी मंजिल के मेन गेट तोडकर मकान में प्रवेश कर गये और जमकर घर में रखे लाखों रूपये के आभूषण एवं लाईसंेसी रायफल 65हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुवह होने पर जव मकान स्वामी प्रमोद अपने घर पहुॅचा तो घर में बिखरे पडे सामान को देख सकते में रह गया जिस घटना की सूचना मकान स्वामी द्वारा थाना पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुॅच गये और घटना की वारीकी से जानकारी कर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गये।





