
देश में सुख, समृद्वि व शांति के लिये किया हवन
मथुरा। डैम्पियर नगर के बनखण्डी क्षेत्र में पुष्प चैक में चल रहे 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के गणेश जी को भव्य छप्पन भोग का लगाया गया। इस अवसर सभी के लिये विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के सभी नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री गणेश महोत्सव के आयोजक मण्डल के पं0 अनुराग शर्मा ने बताया कि डैम्पियर नगर के बनखण्डी क्षेत्र में पुष्प चैक श्री गिर्राज जी के मंदिर समीप श्री गणेश चतुर्थी के दिन से ही महोत्सव चल रहा है, जिसमें आज प्रातः से मांगलिक कार्यक्रम चले। उन्हांेंने बताया कि इस अवसर पर देश में सुख, शांति व समृद्वि के लिये पुष्प चैक के सभी नागरिकों ने हवन किया । दोपहर से लेकर देर रात्रि तक भक्तजनों ने भण्डारे में प्रसाद किया तथा सायंकाल को श्री गणेश को भव्य छप्पन भोग लगाये गये तथा फूंगल बंगले का आयोजन किया। पं0 अनुराग शर्मा ने बताया कि कल प्रातः 7 बजे श्रीगणेश को विसर्जन को धूमधाम के साथ विदा किया जायेगा। इस अवसर पर जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, गोविन्द, रोशनलाल, कालीचरण, अशोक, पप्पू, हरीश, चंचल, प्रिंस, शिवाली, कान्हा, कृष्णवीर, अरविन्द, विकास, जयशिखर, अर्जुन पंडित, चैतन्य, कार्तिक, अन्वित, वान्या, वैशाली, गार्गी, महेश, जाॅनी, जयप्रकाश, विजय, योगेश, सन्नू, नरेश, राजेन्द्र गोला, सोनू पंडित, देवेन्द्र, भरत, गिरधरी, बनवारी, भारत, पंडित खूबचन्द्र शर्मा, हेमन्त, त्रिलोकी सहित काॅलोनी के समस्त नागरिक ने विशेष रूप से सहयोग किया।





