
मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र रिफायनरी के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़ी गयी शराब की कीमत करीब 17 लाख रूपये के करीब है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2ः00 बजे थाना रिफायनरी के अन्तर्गत टाउन शिप के पास राजमार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आयशर कैंटर बंद बाॅडी ट्रक से 311 पेटी अवैध मदिरा बरामद हरियाणा मार्का बरामद की गई है। जिसमें आॅफीसर च्याॅइस क्वार्टर के 100 कार्टून, मैक डबल्स नम्बर वन क्वार्टर के 45 कार्टून, राॅयल स्टेज क्वार्टर के 10 डिब्बे, राॅयल स्टेज बोतल के 36 कार्टून एवं हावर्डस 5000 बीयर के 120 कार्टून बरामद हुए है। पकड़ी गयी इस अवैध शराब की कीमत करीब 17 लाख रूपये आंकी जा रही है। इस दौरान आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आबकारी सिपाही जैन प्रकाश, कायम सिंह, आबकारी सिपाही राकेश कुमार, सरजू राजपूत आदि मौजूद रहे। इस दौरान पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम भानु प्रताप पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम मदापुर थाना बरला अलीगढ हाल पता निवासी फ्रेंड्स कालोनी ओल्ड फरीदाबाद बताया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।






Related Items
ठंड से सिहर उठे जनपद के लोग
नेशनल यूथ गेम्स में किया जनपद के खिलाडियों ने प्रतिभाग
जनपद में बेखौफ हुये लुटेरे