बम्बे में तैरता मिला अज्ञात शव

मथुरा। कोसीकलां के बठैन गेट के समीप बम्बे में एक शव तैरता हुआ आता देख लोगो का हूजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला तथा पंचनामा भर कार्यवाही की। 

मंगलवार की प्रातः कोसी बठैन मार्ग स्थित बम्बे में एक शव हरियाणा की तरफ से बहता हुआ आने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही लोगो का हूजूम वहंा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शव को निकवाया। शव ने सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच की थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त पहले तो आसपास के लोगो से की फिर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव हरियाणा की तरफ से बहता हुआ आ रहा था। पहचान नही हो सकी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti