-नेत्र रोगियों से उपचार कराने की अपील
मथुरा। भक्ति वेदांत हाॅस्पीटल एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा बरसाना में लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक मरीजोें की जांच के बाद 500 मरीज आॅपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। जिनके आॅपरेशन का क्रम लगातार चल रहा है। दिसम्बर 2015 तक 500 मरीजों के आॅपरेशन का लक्ष्य तय किया गया है।
शेयर योर केयर के डा. के वैंकट रामन व नेत्र चिकित्सक डा. रंजित बागले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरसाना क्षेत्र में 120 गांवों में प्रतिवर्ष 3500 से अधिक लोग अंधे हो जाते हैं। अभी भी 25000 से अधिक आंखों के मरीज उपचार के लिए प्रतिक्षारत हैं। संस्था अब तक एक लाख 30 हजार मरीजों की नेत्र जांच करने के बाद 28 हजार से अधिक मरीजों का मोतिया बिंद का आॅपरेशन कर चुकी है। स्थाई रूप से बरसाना में संस्था शीघ्र ही आंखों का अस्पताल शुरू करेगी। जिससे प्रतिदिन मरीजों की जांच व आॅपरेशन संभव हो सके। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी फरवरी 2016 में बरसाना में एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें तीन हजार से अधिक रोगियों की जांच के साथ एक हजार मरीजों के आॅपरेशन का लक्ष्य तय किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।





