मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के कंजौली घाट के जगलों में एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ें होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर मृतक की शिकायत कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की अज्ञात स्थान पर हत्या कर यहाॅ शव को जलाकर ठिकाने लगाने कीशिश की गई प्रतीत हो रही हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।





