बलदेव में घर में मिला महिला का शव

शाहपुर हवेली गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मथुरा। बलदेव और महावन क्षेत्र में दो शवों के मिलने से सनसनी है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव हमीरपुर छौली में घर के अंदर 80 वर्षीय वृद्ध महिला दुलारी का शव मिला है। परिजन इसे हत्या बता रहे है। बताते है कि घर से नकदी भी गायब है। मृतका एक रोज पूर्व बैनामा कराकर लौटी थी। मौके पर एसपी देहात पहुंच गये और आवश्यक जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महावन कस्बे के शाहपुर हवेली में 40 वर्षीय कल्लू नामक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। यह व्यक्ति हथौड़ा बलदेव का रहने वाला है। परिवारीजनों ने बताया कि आज सुबह वह घर से खेत पर काम करने के लिए निकला था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी थाना पुलिस और सीओ राजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गये और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti