बल्देव। कस्बा बल्देव में लगातार हो रही विद्युत कटौती से हर कोई परेशान है। बिजली के आने व जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। रात्रि होते ही कस्बा अन्धकार में डूब जाता है। जिसके कारण असमाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। वहीं कस्बा व देहात क्षेत्रों में चोरी की घटनाऐं भी बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय सुजीत वर्मा, अनुज उपमन्यु, अखिलेश पाठक, सौरभ मिश्रा, राजकुमार वर्मा, जीतू शर्मा, केके पाण्डेय, मुनीष पाण्डेय, जगदीश पाठक, नन्दकिशोर गुध्ैानियाॅं कोका गुधैनियाॅं, अनिल शर्मा आदि ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था में सुधार की माॅंग की है।





