मथुरा। बल्देव विधान सभा युवजन सभा के सचिव सुनील कुमार चैधरी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है। जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायत बल्टीगढ़ी में हमारे दो भाई शहीद हो चुके है। उनकी समाधी पर न तो पानी की सुविध है और न बिजली की। समाध्ी पर जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। गांव में भी कोई रास्ता नहीं है। बड़ी मुसीबत से गुजारा हो रहा है। गांव की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। यदि यह गांव डाॅ0 राम मनोहर लोहिया योजना से जोड़ दिया जाये तो जनता की आर्थिक परेशानी दूर हो सकेगी और गांव का विकास भी होगा।





