बल्देव के विकास को लेकर मंत्री को दिया ज्ञापन

मंत्री भगवत शरण गंगवार का स्वागत करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, सुजीत वर्मा व विभोर गौतम

बल्देव। कस्बा बल्देव के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम संबोधित ज्ञापन प्रदेश के लघु उद्योग, निर्यात एवं प्रोत्साहन मंत्री भगवत शरण गंगवार को बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बल्देव के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराते हुए बल्देव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार से विशेष पैकेज की मांग की गयी है। जिसके अंतर्गत बल्देव में राजकीय महाविद्यालय, स्टेडियम, चिकित्सालय, बस स्टैंड आदि के साथ क्षीर सागर के सौंदर्यीकरण की मांग उठायी गयी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा नेता विभोर गौतम, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login