
काठिया बाबा को स्मृति चिन्ह भेंट करते एसओ अमित कुमार व सुजीत वर्मा व अन्य
बल्देव। ब्रज विदेही सम्प्रदाय के महन्त स्वामी रास बिहारीदास महाराज के निर्देशन में चल रही ब्रज चैरासी कोस यात्रा का बल्देव में पहुॅचने पर बल्देववासियों द्वारा ब्रज यात्रा का पग पग पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिक्रमार्थियों ने कस्बा स्थित विभिन्न देवालयों में दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। यात्रा के पड़ाव स्थल राधा कृष्ण मन्दिर में प्रवचन करते हुए। संत रास बिहारी दास महाराज ने कहा कि ब्रज यात्रा का उदद्ेश्य ब्रज चैरासी कोस में पड़ने वाले ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उनकी महत्ता से परिचित कराना है। भगवान की लीला स्थलों का स्मरण करना या उनकी रज माथे पर लगने से भगवान के निकट होने की अनुभुति होती है। उन्होंने दाऊजी महाराज की लीलाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दाऊजी महाराज ब्रज के राजा हैं। इनके दर्शन मात्र से ही कल्याण हो जाता है। उन्होने गौ माता पर हो रहे अनैतिक अत्याचार के विरूद्ध भी लोगो को जागरूक किया तथा गंगा व यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने का भी संकल्प दिलाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार, सुजीत वर्मा, अखिलेश पाठक, सौरभ मिश्रा, छगन दीक्षित, प्रेम पाण्डेय, चन्द्रभान पाण्डेय, जीतू शर्मा, मनीष बंसल, सुनिल गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS