बल्देव में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करते चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा एवं अन्य
बल्देव। दुर्दशा पर आंसू बहा रहे कस्वा बल्देव के पुराने बस स्टैण्ड चैक मेें इन्टर लाॅकिंग व नाली निर्माण का कार्य नगर पंचायत बलदेव द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत करीव 24 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। जिसका कि सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि बल्देव का सर्वांगीण विकास कराना ही उनका ध्येय है। आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे, कार्यक्रम में आचार्य विष्णु, सुजीत वर्मा, दाताराम, हरीश पाण्डेय, गोंकुलेश पाण्डेय, मुनीश शर्मा, सुन्दर स्वरूप प्रधान, शम्भू शर्मा, सूरज छौंकर, रमेश, सतीश पाण्डेय, सत्तन पाण्डेय, श्याम सुन्दर पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





