मथुरा। बसंत दिवस पर आज वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गयी। बसंतर दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल, जनरल आॅफिसर कमांडिग स्ट्राइक वन तथा मथुरा गैरिजन के सभी पदों ने युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिंहोंने 1971 के युद्ध में हमारे देश की सुरक्षा तथा गौरव की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस विजय दिवस पर स्ट्राइक वन के योद्धा शहीदों के सम्मान में आदर के साथ खडे होकर, देश के गौरव को बढाने के लिए आप को पुनरसमर्पित करते है। श्रद्धांजलि समारोह में लेप्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल के साथ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारीयों ने हिस्सा लिया।





