
अपने आवास पर गरीब असहायों को कम्बल वितरित करते बसपा विद्यायक राजकुमार रावत एवं अन्य
गोवर्धन। गोवर्धन विद्यान सभा क्षेत्र के विद्यायक राज कुमार रावत ने आज कस्बा स्थित अपने आवास वृन्दा निवास पर बुलवा बुलवा कर गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया। इस मौके पर उनके आवास बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विद्यायक श्री रावत ने इस अवसर पर बताया कि गरीब, दीन-दुखियों और असहायों की सेवा से बड़ा संसार में कोई धर्म और कर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के दुख दर्दों को दूर करने के लिये ही जनप्रतिनिध बने है और हर सम्भव प्रयास कर वे समाज के हर तबके के लोगों के दुख दर्द निवारण के प्रयासों में जुटे रहते है। इस मौके पर बसपा के मण्डल कोर्डिनेटर दारा सिंह आजाद, जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, राजकुमार शर्मा उर्फ राजू भैया मोटर वाले, बबलू गुर्जर, ओम प्रकाश, मौहम्मदइ फारूखी आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS