
गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम बसोंती में सामुहिक सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम बसोंती में एकजुट होकर संपूर्ण गली के खरंजों पर फैली गंदगी नालियों में जमीं सिल्ट की सफाई की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया है वह देश हित में है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जुडऩा होगा। इस मौके पर महेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान रमेश चंद, ठा. लच्छो सिंह, लाल सिंह, महीपाल, सियाराम, मानचंद, भीमसेन, ठा0 हुक्का सिंह आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS