दो युवक घायल, एक गंभीर
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मेवाती के समीप भरतपुर रोड पर ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को पीछे से आते हुये वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से भरतपुर के लिये रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय संतोष पुत्र करन सिंह और उसका साथी 22 वर्षीय पीतम पुत्र तेर सिंह निवासीगण रामपुर मगोर्रा बाइक पर सवार होकर ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते मंे पीछे से आती एक प्राईवेट बस ने बाइक में टक्कर कार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल पीतम की हालत गंभीर बनी हुयी थी जिसे देखते हुये जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसे भरतपुर के लिये रैफर कर दिया है।





