मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अन्ना फार्म हाउस के पास बाइक ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूपी 85 0863 के चालक राजकुमार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें 22 वर्षीय गोपाल में टक्कर मार दी जिससें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान गोपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोपाल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना की रिपोट्र मृतक के भाई रामवीर पुत्र जवाहर लाल निवासी बिजौली थाना मांट मथुरा ने बाइक चालक राजकुमार पुत्र रामस्वरूप के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





