बाइक चुराकर भाग रहे चोर को रंगेहाथ पकड़ा

बाइक मालिक को शातिर ने टक्कर मारकर किया घायल 

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र स्थित ग्राम लालपुर से बाइक चुराकर भाग रहे चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम लालपुर निवासी प्रकाश पुत्र किशन सिंह की बाइक गांव मे ही खड़ी हुई थी, उसी दौरान वहां आए एक चोर ने बाइक का लॉक खोलने के बाद वह बाइक लेकर भागने लगा। पीडित ने अपनी बाइक को ले जाते देखकर शोर मचाते हुए चोर को पकडने का प्रयास किया तो शातिर चोर ने बाइक मालिक को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया लेकिन अन्य ग्रामीणों के आने पर उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए शातिर चोर हसीन पुत्र खुर्शीद निवासी बिछोर थाना पुन्हाना जिला नूंह, हरियाणा को पुलिस के हवाले कर दिया। पीडित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti