डीएम आॅफिस के मुख्य द्वार से 3.97 लाख लूटे
मथुरा। आज दिनदहाड़े उस समय कलैक्ट्रेट पर हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार के पास से बाइक सवार दो लुटेरे एक ग्रामीण का 3.97 लाख रूपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। इतने सघन और सुरक्षा बाले क्षेत्र में हुयी इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटनास्थल से पचास कदम आगे पुलिस चैकी है जबकि घटनास्थल से मात्र बीस कदम आगे थाना और पुलिस लाइन है। ऐसे सुरक्षित जोन में लूट जैसी घटना ने पुलिस की चूलें हिला दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग दो बजे लक्ष्मीनगर जमुनापार निवासी खड़ग सिंह ;35द्ध पुत्र रामप्रसाद चैकी बागबहादुर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 3 लाख 97 हजार रूपये निकालकर थैले में रखकर लाया था। कलैक्ट्रेट पंहुचकर उसने अपने अधिवक्ता से बातचीत की। वह बैंक से निकाले रूपये लेकर मांट में एक पंचायत के फैसले में जा रहा था। वह जैसे ही कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पंहुचा तभी काले रंग की बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उसके हाथ से थैना खींचा तो खड़ग सिंह के हाथ में तनी रह गयी और लुटेरे थैला लूटकर फरार हो गये। जब तक वह शोर मचाता, तब तक बदमाश काफी दूर पंहुच चुके थे। दिनदहाड़े हुयी इस घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिये हैं। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि लुटेरे काले रंग की शर्ट पहने थे और उनकी बाइक का नंबर यूपी 85..4407 या 08 हो सकती है लेकिन यह अधिकारिक रूप में नहीं कहा जा सकता। लुटे व्यक्ति खड़ग सिंह के साढ़ू ब्रजमोहन पुत्र घूरेलाल निवासी फौलदा ने बताया कि जब वह गाड़ी स्टार्ट कर रहा था तभी उसके साढू के पास से बदमाश थैला छीनकर ले गये। जब तक वह शोर मचाता तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।





