बाजार में चाइनीज आइटम की बहार

मथुरा। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खरीददारी का दौर शुरू हो गया है। दीपावली पर सबसे खास रहता है घरों को सजाना संवारना। इसके लिए बाजार में चाइनीज आइटमों की भरमार है। नयी-नयी लाइटें, झालरें, दीपक और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। दीपावली पर्व पर घरों को सजाने के लिए बाजारों में चाइनीज आइटमों की भरमार है। बाजारों में बिकने के लिए आए चाइनीज आइटम आकर्षक बने होने के कारण ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अब बाजार में दिखाई देने लगी है। दीप पर्व दीपावली पर बाजारों में बिकने के लिए आए डिजाइनर दीपक ग्राहकों की पसंद रहे। क्रिस्टल से बने दीपक बाजारों में खूब बिक रहे हैं।  बाजार में इस साल ग्राहकों की नजरें म्यूजिकल फाउन्टेन पर टिक रही हैं। म्यूजिक बजते ही शीशे के अंदर रंग बिरंगे पानी की उछाल ग्राहकों को लुभा रही है।  घरों के कमरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजारों में आया फॉग लैंप खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

बाजारों में आई चाइनीज झालरों की धूम मची हुयी है। ग्राहकों ने घरों को जगमग करने के लिए इन झालरों को खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर लोग इन झालरों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 60 रुपए से लेकर 350 रुपए कीमत तक की झालरें बिक रही हैं। घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के आर्टीफिशियल पेड़ पौधे व गुलदस्ते भी जमकर बिक रहे हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti