22 सौ लीटर डीजल भी निकाल कर ले गये चोर
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के थाने के सामने बने वाड़ें से अज्ञात चोर करीब दर्जन भर टैकरों के पहिया को खोल कर ले गये वहीं 22 लीटर डीजल को भी टेंकर में से निकाल कर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल होने पर वाडा स्वामी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलनें पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी रिफाइरी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी क्षेत्र के धाना तेजा निवासी हरिनाम सिंह का थाना रिफाइनरी के सामने वाड़ा बना हुआ हैं। जिसमें रिफाइनरी के दर्जनों टेंकर आकर खड़ें होते हैं। बीती रात रात्रि करीब दो बजें अज्ञात चोरों ने वाड़ें में घुसकर उसमें खड़ें करीब एक दर्जन टैंकरों के टायर और टयूवों को रिम सहित खोल कर ले गये। बदमाश टंेंकर में भरे 22 लीटर डीजल को भी कैंन में भरकर ले गये। घटना की जानकारी प्रातः काल जब चैकीदार ने देखा कर वाड़ें में खड़ें सभी टेंकरों के पहिया गायव था जिसकी सूचना चैकीदार ने वाड़ा स्वामी हरिनाम को दी। सूचना पर वाड़ा स्वामी भी मौके पर आ गये। जिसमें घटना से इलाका पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलतें ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अजयपाल शर्मा, थानाध्यक्ष रिफाइनरी महेश यादव मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की रिपोर्ट वाडा स्वामी हरिनाम सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





